टना, 11 मार्च।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में अररिया और किशनगंज जिलों का दौरा करेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारम्भ करेंगे। इस दौरान वे जिलों में संचालित विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे तथा स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित करेंगे।
मुख्यमंत्री अररिया जिले में लगभग ₹331 करोड़ की लागत से छह योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त ₹157 करोड़ की लागत से 60 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि ₹58 करोड़ की लागत से दो योजनाओं का कार्यारम्भ भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में लागू विभिन्न विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। इसके पश्चात वे आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री किशनगंज जिले में ₹133 करोड़ की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही ₹102 करोड़ की लागत से 49 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। यहां भी मुख्यमंत्री जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।


