अन्य राज्य
17 Feb, 2026

पटना जा रही छात्र बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षक मृत, 11 छात्र जख्मी

रोहतास में छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षक की मौत। गंभीर रूप से घायल छात्रों और शिक्षकों को सासाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डेहरी ओन सोन, 17 फ़रवरी।

रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र के ग्राम सोहसा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 319 पर छात्रों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो शिक्षक की मौत हो गई, जबकि पांच शिक्षक और 11 छात्र गंभीर रूप से जख्मी हैं।

पुलिस के अनुसार सभी शिक्षक और छात्र कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बढौना के हैं। बस छात्रों और शिक्षकों को लेकर शैक्षणिक परिभ्रमण पर पटना जा रही थी। घटना सोमवार रात डेढ़ बजे की बताई जाती है। मृतकों में शिक्षक पुनीत कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं।

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि बस दुर्घटना में दो शिक्षक की मौत हो गई है तथा पांच शिक्षक और 11 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया है।

बताया गया कि बस में कुल सात शिक्षक और 36 छात्र के अलावा एक अभिभावक भी सवार थे। एसपी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।