अपराध
14 Feb, 2026

सीवान में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में नौवापाली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सुमित कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

सीवान, 14 फरवरी

सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। घटना नौवापाली गांव के समीप घटी, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक सुमित कुमार यादव है, जो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासी मुनर यादव का पुत्र था। बताया जाता है कि सुमित किसी कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नौवापाली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल उसे उठाकर उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।