धर्म / अध्यात्म
14 Feb, 2026

सुपौल में महाशिवरात्रि पर 450 कलशों की भव्य यात्रा, 15 फरवरी को होगी शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा

सुपौल में महाशिवरात्रि पर 450 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई, श्रद्धालुओं ने कोसी नदी से जल भरकर 15 फरवरी को शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की।

सुपौल, 14 फ़रवरी।

जिले में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर परिषद स्थित चक डुमरिया शिव मंदिर से 450 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं का जत्था कोसी नदी पहुंचा, जहां विधि-विधान से जल भरकर पुनः मंदिर लौटेगा। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा।

संस्था के अध्यक्ष नंदकिशोर ठाकुर ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को शिव और पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में विशेष तैयारी की गई है।

कलश यात्रा में सचिव रामचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नागेश्वर महाराज, पूर्व जिला परिषद उम्मीदवार पवन कुमार, रामचंद्र कमात समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।