छत्तीसगढ़
03 Mar, 2026

मां अंगारमोती में मनाई गई अनूठी पारंपरिक देव होली

कार्यक्रम में मां अंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मरई विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही तुकाराम मरकाम, मानसिंह मरकाम, खिलेश कुंजाम, रामेश्वर मरकाम, बंटी मरकाम, युवराज मरकाम, दिग्विजय ध्रुव, हरि नेताम, नरेंद्र नेताम, सोहन ध्रुव, रोशन मरकाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।

धमतरी, 03 मार्च (हि.स.)। गंगरेल स्थित मां अंगारमोती पेनठाना में इस वर्ष पारंपरिक और अनूठे स्वरूप में देव होली का आयोजन हुआ। आदिवासी आस्था और लोकसंस्कृति की सजीव छटा के बीच माता और देव स्वरूपों ने रंगों का उत्सव मनाया। होली उत्सव की शुरुआत दोपहर लगभग 2 बजे विधिवत पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई। प्रकृति, अन्न और पूर्वजों के प्रति आस्था रखते हुए पेन पुरखा को फागुन जोहार अर्पित किया गया। पूजा उपरांत माता को गेहूँ की बाली चढ़ाई गई तथा श्रद्धापूर्वक हरवा माला भी अर्पित की गई।इस अवसर पर माता पुजारी ईश्वर नेताम सिर समाहित होकर भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए और देव स्वरूपों के साथ रंग-गुलाल की होली खेली। मान्यता अनुसार मतवार डोकरा, लिंगो पेन और डांग देव भी होली उत्सव में सहभागी बने। पारंपरिक बाजा-गाजा की गूंज से पूरा परिसर रंगों और उल्लास से सराबोर हो उठा। उत्सव के दौरान युवाओं ने पारंपरिक रेला-पाटा की धुन पर नृत्य किया। साथ ही डीजे की ताल पर भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फागुन की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में मां अंगारमोती ट्रस्ट के अध्यक्ष जीवराखन मरई विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही तुकाराम मरकाम, मानसिंह मरकाम, खिलेश कुंजाम, रामेश्वर मरकाम, बंटी मरकाम, युवराज मरकाम, दिग्विजय ध्रुव, हरि नेताम, नरेंद्र नेताम, सोहन ध्रुव, रोशन मरकाम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।