रायपुर, 02 मार्च।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 4 बजे रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे धरसींवा में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे। वहीं शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित होली मिलन समारोह में भी शिरकत करेंगे। सभी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे अपने निवास लौटेंगे।



