गुवाहाटी, 02 मार्च।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गोहपुर, रंगानदी, बिहपुरिया और नाओबोइचा के नागरिकों को शुभकामनाएं दीं, जहां भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का अगला चरण आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते दो दिनों में यात्रा को जनता का जबरदस्त समर्थन, स्नेह और सक्रिय भागीदारी मिली है। उन्होंने कहा कि इसी जोश और विश्वास के साथ वे आज इन क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
डॉ. सरमा ने कहा कि यात्रा को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस उत्साह और समर्थन को आगे भी बनाए रखें।



