गुवाहाटी, 02 मार्च।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लोकसंगीत के प्रतिष्ठित साधक, प्रसिद्ध बांसुरी वादक एवं संगीतश्री प्रभात शर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा के साथ नमन किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रभात शर्मा ने ‘पांचजन्य’ और ‘देवगंधार’ जैसे लोकसंगीत समूहों के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर असम की सांस्कृतिक पहचान को गौरव दिलाया। उनकी बांसुरी की मधुर धुनों और लोकसंगीत के प्रति समर्पण ने राज्य के संगीत जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
डॉ. सरमा ने उल्लेख किया कि रंगमंच और सिनेमा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान ने असम के सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध बनाया। उनका समर्पित जीवन और संगीत साधना नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, और असम उन्हें सदैव सम्मान के साथ याद करता रहेगा।



