गुवाहाटी, 02 मार्च।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ख्रिंग ख्रिंग बैथो पूजा के पावन पर्व पर प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में विशेष रूप से सोनोवाल कछारी समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव पूरे असम में पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि यह पर्व समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है।
डॉ. सरमा ने बैथो देवता से प्रार्थना की कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। साथ ही उन्होंने इस शुभ अवसर पर राज्य की निरंतर प्रगति और नागरिकों के कल्याण की कामना भी व्यक्त की।



