रायपुर, 09 मार्च।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 10:00 बजे वीआईपी रोड स्थित भारत सेवा आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे से 1:20 बजे तक वे सीआईआई छत्तीसगढ़ एनुअल बैठक 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे नवा रायपुर स्थित विधानसभा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:45 बजे से शाम 6:00 बजे तक विधानसभा सत्र में हिस्सा लेंगे।


