रायपुर, 28 फरवरी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे बिल्हा क्षेत्र में आयोजित कृषक उन्नति योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां किसानों को आदान सहायता राशि वितरित की जाएगी और वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद वे मोवा स्थित श्री बालाजी कैंसर हॉस्पिटल पहुंचेंगे। वहां से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचकर दोपहर 1 बजे स्टेट प्लेन से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत रहंगी, विकासखंड बिल्हा के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यहां वे कृषक उन्नति योजना के तहत सहायता राशि वितरण समारोह और किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद वे पुनः बिलासपुर एयरपोर्ट से रायपुर लौटेंगे। शाम को रायपुर में निर्धारित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।



