रायपुर, 02 मार्च।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 08 मार्च से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33 जिलों में ‘महा जनसुनवाई सप्ताह’ आयोजित करेगा।
इस अभियान के तहत घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और अन्य महिला संबंधित मामलों की प्राथमिकता से सुनवाई की जाएगी। उद्देश्य यह है कि महिलाओं को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और जिला स्तर पर ही प्रभावी समाधान उपलब्ध हो सके। इस पहल से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर कानूनी सहायता मिलेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने तैयारियों की समीक्षा के लिए ऑनलाइन बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 8 मार्च से शुरू होने वाले इस विशेष सप्ताह में आयोग की टीम प्रत्येक जिले के निर्धारित स्थलों पर पहुंचेगी, जहां पीड़ित महिलाएं अपने लंबित या नए मामलों के साथ उपस्थित होकर सीधे अपनी बात रख सकेंगी


