अपराध
05 Mar, 2026

रायपुर में युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या की आशंका

रायपुर के खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस हत्या की आशंका के बीच मामले की जांच कर रही है।

रायपुर, 05 मार्च।

राजधानी रायपुर के खारून रेलवे कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है।

यह मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। गंज पुलिस के अनुसार सुबह कुछ राहगीरों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर एक युवक को खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में युवक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई, जो चूना भट्टी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के आसपास जमीन पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो रही है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।