अपराध
06 Mar, 2026

रायपुर में दोस्त ने की युवक की हत्या, गाड़ी के पैसों के विवाद में आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने गाड़ी के पैसे के विवाद में दोस्त को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

रायपुर, 6 मार्च।

राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के खारुन विहार स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी फाफाडीह में नाले के पास गुरुवार सुबह खून से लथपथ युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजा साहू (करीब 25 वर्ष) निवासी चूना भट्ठी, थाना गंज क्षेत्र के रूप में हुई है। परिजनों ने प्रारंभिक जानकारी में बताया कि राजा सुबह लगभग 8 बजे किसी परिचित युवक के साथ बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था।

मृतक के घर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज में यह पुष्टि हुई कि चूना भट्ठी निवासी बिट्टू यादव (19 वर्ष) ही राजा साहू को घर से साथ लेकर गया था। इसके आधार पर पुलिस ने बिट्टू यादव को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कुछ दिन पहले राजा की गाड़ी में हुई टूट-फूट के पैसे को लेकर बिट्टू यादव उससे नाराज था। वह बार-बार पैसे मांग रहा था, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान गुस्से में आरोपित ने राजा साहू पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। फिलहाल आरोपित से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 5 मार्च को सूचना मिलते ही मध्य जोन डीसीपी और एडिशनल डीसीपी, कोतवाली एसीपी सहित गंज थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। घटना के लगभग 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपित को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।