पटना, 14 मार्च।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के अंतर्गत आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री सबसे पहले बेगूसराय जिला पहुंचेंगे। यहाँ वे 165 करोड़ रुपये की लागत से 211 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और 109 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जिलांतर्गत चल रही विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा आम जनता से जनसंवाद भी करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री शेखपुरा जिला का दौरा करेंगे। यहाँ वे 144 करोड़ रुपये की लागत से 120 योजनाओं का शिलान्यास और कार्यारंभ करेंगे तथा 62 करोड़ रुपये की लागत से 196 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
इस दौरान जिलांतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं का मूल्यांकन किया जाएगा और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत के माध्यम से उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना जाएगा।


