बिहार
12 Mar, 2026

राजग सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले— 21 साल में बिहार कई सूचकांकों में सबसे पीछे

तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए बिहार की राज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 21 वर्षों में राज्य कई विकास सूचकांकों में देश में सबसे पीछे रह गया है।

पटना, 12 मार्च।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जहां लंबे समय से राजग की डबल इंजन सरकार है, फिर भी यह देश का सबसे गरीब प्रदेश बना हुआ है।

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि कई महत्वपूर्ण सूचकांकों में बिहार की स्थिति बेहद खराब है। उनके अनुसार देश में सबसे अधिक पलायन, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बहुआयामी गरीबी बिहार में है। उन्होंने कहा कि स्कूल ड्रॉप आउट की दर भी यहां सबसे अधिक है, जबकि साक्षरता दर देश में सबसे कम है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रति व्यक्ति आय, किसानों की आय, प्रति व्यक्ति निवेश और प्रति व्यक्ति उपभोग के मामले में भी बिहार सबसे पीछे है। इसके साथ ही कंप्यूटर साक्षरता, बिजली खपत, बुनियादी सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और औद्योगिक इकाइयों की संख्या में भी राज्य की स्थिति कमजोर बताई। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में कंप्यूटर और आईसीटी लैब की उपलब्धता भी अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है।

तेजस्वी यादव ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार के लोग महंगी गैस, बिजली और पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली और मुंबई की तुलना में बिहार में जमीन और संपत्ति की कीमतें भी अधिक बताई जाती हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले 21 वर्षों में राजग सरकार के दौरान बिहार विकास के अधिकांश मानकों और सूचकांकों में पीछे रह गया है। उन्होंने कहा कि इन स्थितियों को लेकर किसी की जवाबदेही तय नहीं होती और सत्ता में बैठे लोग जातिवाद, प्रशासनिक तंत्र और अन्य तरीकों के सहारे शासन का लाभ उठाते रहे हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।