अन्य राज्य
25 Feb, 2026

विधानसभा शून्यकाल में बगहा विधायक ने उठाया सड़क और पुल निर्माण का मुद्दा

बगहा विधायक ने विधानसभा शून्यकाल में सड़क और पुल निर्माण की मांग उठाई, ग्रामीण आवागमन सुविधा और क्षेत्रीय विकास पर जोर दिया।

पश्चिम चम्पारण (बगहा), 25 फरवरी।

बिहार विधानसभा के शून्यकाल में बगहा विधानसभा क्षेत्र की आधारभूत संरचना से जुड़ी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया गया। बगहा भाजपा विधायक राम सिंह ने क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

विधायक ने बांसगांव मंझरिया पंचायत के ग्राम परसौनी से बजरंग टोला होते हुए ग्राम बुलहा डीह तक सड़क निर्माण और हरहा नदी पर पुल निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पुल के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन निर्माण कार्यों से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

इसके अलावा विधायक ने बगहा विधानसभा क्षेत्र के पंचायत बीबी-बनकटवा के ग्राम करबोला–मझौवा कांटा से एनएच-727 पार कर बसंतपुर होते हुए ग्राम ढरवा तक सड़क निर्माण की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि जर्जर मार्गों के कारण लोगों को परेशानी होती है।

विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को सदन में उठाना उनका दायित्व है। सरकार ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।