अन्य राज्य
11 Feb, 2026

बजट सत्र : राजद विधायक ने विधानसभा में उठाया पीएम आवास योजना का मामला

बिहार विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र से राशि नहीं मिलने का मुद्दा उठा। सरकार ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार लाभुकों को प्रथम किस्त दी जा चुकी है और केंद्र से राशि जारी करने का अनुरोध किया गया है।

पटना, 11 फरवरी।

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के सातवें दिन विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में स्वीकृत आवासों के लिए केंद्र से राशि नहीं मिलने का मुद्दा गूंजा। सदन में इस कारण आवास निर्माण कार्य प्रभावित होने की बात उठाई गई।

गोह विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक अमरेंद्र कुमार ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में लगभग डेढ़ माह शेष है, लेकिन राशि के अभाव में करीब 12 लाख आवास अधूरे पड़े हैं। उन्होंने मंत्री से पूछा कि राज्य सरकार ने केंद्र से कितनी राशि की मांग की और अब तक कितनी राशि प्राप्त हुई है।

इस पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से 12 लाख 19,615 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिनमें से 11 लाख 35,835 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी जा चुकी है। मंत्री ने यह भी कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से पहले केंद्र से राशि जारी करने का आग्रह किया गया है।

इसी दौरान सासाराम की विधायक स्नेह लता ने जीविका दीदियों को सुरक्षा और पहचान के लिए आई कार्ड उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें पर्याप्त अधिकार दिए गए हैं और इस संबंध में दोबारा दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

|

बिलासपुर प्रवास में राज्यपाल डेका ने आदिवासी समाज से किया संवाद, योजनाओं की ली जानकारी

राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई गांव पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने जनजातीय समुदाय की पारंपरिक संस्कृति, जीवनशैली और शासन की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने आर्चरी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की और उन्हें Raj Bhavan Raipur आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों जैसे सिलाई, अचार-पापड़ निर्माण और बांस उत्पादों की सराहना की। राज्यपाल ने आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे तथा पीवीटीजी समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल कैंप की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए।

आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।