अपराध
05 Mar, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बेटे ने मां की गला दबाकर हत्या

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आवास के पैसों के विवाद में शराब के नशे में बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 05 मार्च।

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आवास के लिए मिले पैसों को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मरवाही थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कटरा के धनुहारीटोला की रहने वाली 65 वर्षीय फूलमतिया बाई धनुहार की उनके बेटे दलबीर सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए पैसे आए थे। आरोपित बेटा दलबीर सिंह उन्हीं पैसों और जमीन में अधिक हिस्सेदारी की मांग कर रहा था।

मृतक महिला ने आवास के लिए आए पैसों को देने से साफ इनकार कर दिया था और जमीन को परिवार के सभी सदस्यों में बराबर बांटने की बात कही थी। इसी बात से बेटा नाराज था। होली की देर रात शराब के नशे में मां-बेटे के बीच फिर विवाद हो गया और गुस्से में आकर आरोपित ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मरवाही पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।