अन्य राज्य
13 Feb, 2026

बिहार विधानसभा बजट सत्र में पारा मेडिकल और किसानों के मुद्दे पर चर्चा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में पारा मेडिकल एएनएम, जीएनएम और फार्मेसी कोर्स की छात्राओं के परीक्षा मुद्दे, किसानों के लिए बिजली और कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई।

पटना, 13 फरवरी ।

बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के नौवें दिन शुक्रवार को 11 बजे कार्यवाही शुरु हुयी।

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होती है सदन में पारा मेडिकल एएनएम, जीएनएम और फार्मेसी कोर्स में दाखिल छात्राओं का मामला उठा।

जदयू विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सरकार से पूछा कि, 2023 -24 और 2024 25 सत्र में दाखिल 500 संस्थानों में 50,000 छात्रों की अब तक परीक्षा नहीं हुई है। ऐसे में उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि, 2023 -24 की परीक्षा इसी साल मार्च में हो जाएगी और 2024- 25 की परीक्षा भी जल्द ही करा लिया जाएगा, यह निर्देश दे दिया गया है और आगे भी नियमित परीक्षा हो इसका भी निर्देश दिया गया है।

राजद के वारिसलीगंज से विधायक अनिता देवी ने विधानसभा में सिंचाई के लिए बिजली का मुद्दा उठाया। उन्होने कहा कि किसानों के लिए 24 घंटा बिजली उपलब्ध होना चाहिए। सरकार की ओर से विभागीय मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने जबाव देते हुए कहा कि किसानों को सिचाई की सुविधा के लिए 14 घंटे बिजली दी जा रही है। किसान दिन रात पटवन नहीं करते हैं। इस पर वामदल के विधायक अजय कुमार ने कहा कि 24 घंटे बिजली किसानों की मिलनी चाहिए। इस पर मंत्री बिजेन्द्र यादव ने सधा सा उत्तर देते हुए कहा कि लिख कर दें कि इसका दुरुपयोग नहीं होगा तब इसपर विचार किया जाएगा।

दूसरी ओर विधान परिषद में सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्ष का हंगामा जारी है। राबड़ी देवी ने कहा, प्रतिदिन महिलाओं के साथ हो रहा बलात्कार छात्राओं की हत्या हो रही है। उन्होंने सवाल पूछा कि सरकार सदन में मौन क्यों है। सदन में सरकार को जवाब देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि बीते 02 फरवरी से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई है और 27 फरवरी तक बजट सत्र चलेगा। विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा की बदहाली और किसान के मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन भी हो रहा है लेकिन लंबे अरसे के बाद विधानसभा में प्रश्न काल बिना रोक-टोक के चल रहा है। जिससे सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिछले तीन दिनों से सदन में नहीं आए हैं और इसके कारण सत्ता पक्ष के लोगों को विपक्ष पर हमला करने का मौका भी मिल रहा है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।