उत्तर प्रदेश
19 Feb, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर सपा का वॉकआउट, मंत्री ने सरकार के प्रयास गिनाए

विधानसभा में कृषि और किसान समस्याओं पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने बहिर्गमन किया, मंत्री ने राज्य में सरकार के किए विकास कार्यों का विवरण दिया।

लखनऊ, 19 फरवरी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान कृषि और किसानों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विधानसभा से वॉकआउट किया। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सवालों का उत्तर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया।

सरकार का पक्ष रखते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं और पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में किसानों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है और उर्वरक की कमी नहीं होने दी जा रही है।

सरकार के पक्ष से असहमत होकर समाजवादी पार्टी के सदस्य सदन का बहिर्गमन कर गए। इस दौरान सदस्य डॉक्टर रागिनी के सवाल पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जवाब दे रहे थे और अपने विभाग के विकास कार्यों का उल्लेख कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के क्षेत्र में कराए गए कार्यों का भी उल्लेख किया, जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि आप यहां काम करने के लिए बैठे हैं, अपने क्षेत्र का नाम गिनाने की आवश्यकता नहीं है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।