मध्य-पूर्व
13 Mar, 2026

इजराइल ने लेबनान पर हमला, बेरूत में आग और दो की मौत

इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष के दौरान बेरूत में रॉकेट और मिसाइल हमले हुए, जिससे दो शिक्षाविदों की मौत और कई जगह आग लगी।

बेरूत, 13 मार्च 2026।

अमेरिका-इजराइल के ईरान के खिलाफ 28 फरवरी से शुरू सैन्य अभियान के बाद मध्य पूर्व में युद्ध के बादल कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस संघर्ष में ईरान समर्थित लेबनान का आतंकी समूह हिजबुल्लाह भी शामिल हो गया है। इसके कारण इजराइल को लगातार दो मोर्चों पर ईरान और हिजबुल्लाह से सामना करना पड़ रहा है।

इजराइल ने बेरूत के दक्षिण उपनगरों में ताजा हमले कर हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच तनातनी बरकरार है।

आज तड़के इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन दागे। इजराइल ने कहा है कि वह लेबनान से हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगाएगा। इसके बाद बेरूत के बाहरी इलाकों में नए हमले किए गए हैं।

इस हमले के जवाब में हिजबुल्लाह ने भी रॉकेट दागे हैं। लेबनान के अधिकारियों के अनुसार, राजधानी बेरूत के दक्षिण में स्थित एक विश्वविद्यालय पर इजरायली हवाई हमले में दो शिक्षाविदों की मौत हो गई।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।