फुटबॉल
12 Feb, 2026

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: रियल सोसिएदाद की डर्बी जीत, बिलबाओ पर 1-0 से बनाई बढ़त

कोपा डेल रे सेमीफाइनल के पहले चरण में रियल सोसिएदाद ने एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराया, दूसरे चरण से पहले मजबूत बढ़त बनाई।

मैड्रिड।

स्पेन के प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट कोपा डेल रे के सेमीफाइनल के पहले चरण में रियल सोसिएदाद ने एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराकर अहम बढ़त हासिल कर ली। सैन मामेस स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक डर्बी मुकाबले में बेनात तुरिएंतस ने 62वें मिनट में नजदीकी दूरी से गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई।

इस जीत के साथ सोसिएदाद ने मार्च में होने वाले दूसरे चरण से पहले अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम लगातार तीसरी बार कोपा डेल रे के सेमीफाइनल में पहुंची है और 2019-20 में खिताब जीतने के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है। क्लब अब तक तीन बार यह ट्रॉफी जीत चुका है।

दूसरी ओर, एथलेटिक बिलबाओ पिछले सात सत्रों में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। बिलबाओ ने 2024 में मल्लोर्का को हराकर खिताब जीता था, जबकि 2020-21 में बार्सिलोना और 2019-20 में रियल सोसिएदाद से फाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। इस हार के साथ सोसिएदाद के खिलाफ बिलबाओ की जीत का सूखा चार मैचों तक पहुंच गया है।

कोपा डेल रे के इतिहास में एथलेटिक बिलबाओ 24 खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर है। बार्सिलोना 32 ट्रॉफियों के साथ शीर्ष पर, जबकि रियल मैड्रिड 20 खिताबों के साथ तीसरे स्थान पर है।

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार से शुरू होगा, जिसमें एटलेटिको मैड्रिड का सामना मौजूदा चैंपियन बार्सिलोना से होगा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।