जम्मू, 09 मार्च।
हाइयर सेकेंडरी स्कूल परगवाल में पिछले कुछ समय से शिक्षकों की भारी कमी देखी जा रही है, जिसका प्रत्यक्ष असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। विभिन्न विषयों के लेक्चरर पद लंबे समय से खाली होने के कारण स्कूल प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था अपनाकर पढ़ाई जारी रखनी पड़ रही है।
वर्तमान में गणित, अर्थशास्त्र, हिंदी, केमिस्ट्री और राजनीतिक विज्ञान सहित कुल पांच लेक्चरर पद रिक्त हैं, जिससे छात्रों को नियमित विषय विशेषज्ञों से लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जानकारी के अनुसार, गणित का पद 2022 से खाली है, अर्थशास्त्र का पद अप्रैल 2024 से रिक्त है। इसके अलावा 2025 के अंत में हिंदी और केमिस्ट्री के लेक्चरर प्रिंसिपल पद पर प्रमोट होने के बाद ये दोनों पद भी खाली हो गए। फरवरी 2026 में राजनीतिक विज्ञान के लेक्चरर के ट्रांसफर के बाद यह पद भी रिक्त हो गया।
अभी स्कूल में कुल 5 लेक्चरर के खाली पदों के कारण अन्य शिक्षकों द्वारा छात्रों की पढ़ाई का संचालन किया जा रहा है।


