अन्य राज्य
18 Feb, 2026

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: आरडीजी पर चर्चा आज समाप्त, प्रश्नकाल में ट्रांसफर नीति और नौकरियों पर सवाल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र की तीसरी बैठक में आरडीजी पर चर्चा आज समाप्त होगी। प्रश्नकाल में ट्रांसफर नीति, नौकरियों और सरकारी कामकाज से जुड़े कई सवाल उठेंगे।

शिमला, 18 फरवरी।

राजधानी शिमला में चल रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की तीसरी बैठक आज बुधवार को अहम मानी जा रही है। आज सदन में प्रश्नकाल के अलावा अन्य विधायी कार्य भी निपटाए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत राज्य को मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को बंद किए जाने के मुद्दे पर चल रही चर्चा आज समाप्त होगी। चर्चा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री सदन में उठाए गए सवालों का जवाब देंगे।

आरडीजी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पिछले दो दिनों से तीखी बहस देखी गई। सत्तापक्ष के विधायकों का कहना है कि इससे राज्य को हर साल हजारों करोड़ रुपये का नुकसान होगा और केंद्र को इसे बहाल करना चाहिए। वहीं विपक्ष का तर्क है कि यह नीतिगत फैसला है और केंद्र ने सभी राज्यों के लिए आरडीजी बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री के जवाब के बाद इस मुद्दे पर सरकार का रुख और आगे की रणनीति स्पष्ट हो सकती है।

बैठक के दौरान यह तय किया जाएगा कि राज्यपाल द्वारा 16 फरवरी को सदन में दिए गए अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा इसी बैठक में शुरू की जाए या कुछ दिनों के विराम के बाद। अगर आज चर्चा शुरू होती है तो सरकार अपनी प्राथमिकताओं और नीतियों को विस्तार से रखेगी, जबकि विपक्ष को भी सरकार को घेरने का मौका मिलेगा।

सदन की कार्यवाही हमेशा की तरह प्रश्नकाल से शुरू होगी। आज प्रश्नकाल में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठने की संभावना है। सरकारी कर्मचारियों की ट्रांसफर नीति को लेकर सवाल पूछे जाएंगे, खासकर बार-बार होने वाले तबादलों और पारदर्शिता को लेकर। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों की दफ्तरों से गैर-हाजिरी और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

सेब बागवानों की समस्याएं भी आज सदन में उठ सकती हैं। विधायक क्षेत्र विकास निधि के उपयोग और लंबित कार्यों पर भी सवाल करेंगे। शिक्षा विभाग में खाली पदों, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में रहेंगे।

पिछले तीन वर्षों में दी गई नौकरियों, प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या और आउटसोर्स आधार पर दी जा रही नौकरियों को लेकर भी सरकार से आंकड़े मांगे जाएंगे। विपक्ष के विधायक इन सवालों के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी में हैं, जबकि सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने की कोशिश करेगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।