शिमला, 02 मार्च।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन ने देशवासियों को गर्व का अवसर दिया है। उन्होंने विशेष रूप से संजू सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की सटीक व प्रभावी गेंदबाजी की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने मुकाबले का रुख भारत के पक्ष में मोड़ने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों के बीच बेहतर समन्वय, आत्मविश्वास और जीत का जज्बा इस सफलता की प्रमुख वजह रहा। मुख्यमंत्री ने आगामी मैचों के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि देश को भारतीय टीम से आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।



