अपराध
23 Feb, 2026

विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, चंडीगढ़ से महिला आरोपी गिरफ्तार

शिमला समाचार, ठगी मामला, विदेश भेजने का झांसा, पुलिस कार्रवाई, गिरफ्तारी समाचार

शिमला, 23 फरवरी 2026।

कनाडा भेजने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी मंजू कुमारी को पुलिस ने चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता की बहन भावना को विदेश भेजने के नाम पर भारी रकम ऐंठ ली थी।

इस मामले में 21 नवंबर 2025 को थाना बालूगंज में बीएनएस की धारा 318(4), 61(2), 352(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वे लगातार ठिकाने बदलते रहे। जांच में पाया गया कि आरोपी जानबूझकर मोबाइल सिम बदलकर और व्हाट्सऐप कॉल के जरिये संपर्क बनाए रखकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस टीमों ने पंजाब और हरियाणा में भी दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर 22 फरवरी 2026 को विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने चंडीगढ़ के खरड़ में छापा मारकर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में धोखाधड़ी के आरोपों की पुष्टि हुई है।

शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। शिकायतकर्ता महिला गुजरात के गांधीनगर की मूल निवासी है और वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल के शिमला स्थित मेडिकल ट्रेनिंग सेंटर में तैनात है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश भेजने के नाम पर पैसे मांगने वाले एजेंटों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।