मौसम
28 Feb, 2026

होली से पहले बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, ग्वालियर-चंबल में आंधी और बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में 2 मार्च के बाद मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से खासकर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में होली के आसपास बादल, तेज हवा और हल्की बारिश के आसार हैं।

भोपाल, 28 फरवरी।

मध्य प्रदेश में होली के आसपास मौसम का मिजाज फिर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसका असर खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिल सकता है, जहां बादल छाने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में दो चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय हैं और एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इसी वजह से शुक्रवार को भोपाल सहित कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि तापमान में खास गिरावट दर्ज नहीं की गई।

2 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की स्थिति बन सकती है। होली के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के संकेत हैं।

उधर, हाल के दिनों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर थमने के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी 18 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां दिन का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां पारा 34.8 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल में 32.4 डिग्री, इंदौर में 31.2 डिग्री, ग्वालियर में 32.7 डिग्री, उज्जैन और जबलपुर में करीब 33 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

रात के तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। सागर और नर्मदापुरम में रात का पारा 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। अन्य कई शहरों में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल शनिवार को मौसम साफ रहेगा और किसी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।