मध्य प्रदेश
27 Feb, 2026

मध्य प्रदेश में गर्मी की तेजी, कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार

मध्य प्रदेश में दिन का तापमान कई शहरों में 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान है।

भोपाल, 27 फरवरी।

मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी सामान्य से पहले ही बढ़ने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे अप्रैल जैसी गर्मी का अनुभव हो रहा है। वहीं रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ इलाकों में ठंड बनी हुई है जबकि कई शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 2 मार्च से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय हो सकता है, जिसका असर मुख्य रूप से उत्तरी जिलों में दिखाई देगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल पश्चिमी भारत में सक्रिय तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ा है। विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के ऊपर समुद्र तल से लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊँचाई पर जेट स्ट्रीम हवाएं 176 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इसका असर उत्तरी हिस्सों में देखा जा रहा है, जहां दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गुरुवार को खंडवा और खरगोन में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में 32, इंदौर में 33.1, ग्वालियर में 32.6, उज्जैन में 33 और जबलपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।

रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहा, हालांकि कुछ स्थानों पर ठंड बरकरार है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.8, शहडोल के कल्याणपुर में 9.4 और पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा। भोपाल में रात का पारा 15, इंदौर में 14.6, ग्वालियर में 14.5, उज्जैन में 14.5 और जबलपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार में रात का तापमान सबसे अधिक 17.7 डिग्री रहा। रतलाम, नरसिंहपुर, सागर, टीकमगढ़ और नर्मदापुरम में भी रात का पारा 16 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और कहीं भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।