राजनीति
05 Mar, 2026

राज्यसभा चुनाव 2026: तृणमूल नेताओं ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा के राहुल सिन्हा ने भी भरा पर्चा

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवारों ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। पार्टी ने अभिनेत्री कोएल मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और मंत्री बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नामों के जरिए तृणमूल कांग्रेस ने राजनीति, प्रशासन, कानून और सांस्कृतिक क्षेत्र का संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है।

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। पार्टी की ओर से अभिनेत्री कोएल मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी, पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार और मंत्री बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया गया है। नामांकन के साथ ही राज्य की राजनीति में उच्च सदन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।तृणमूल कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों में बाबुल सुप्रियो पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं। राजीव कुमार राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे हैं। मेनका गुरुस्वामी संवैधानिक मामलों की विशेषज्ञ वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में जानी जाती हैं, जबकि कोएल मलिक बंगाली फिल्म उद्योग की प्रमुख अभिनेत्री हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नामों के जरिए तृणमूल ने राजनीतिक, प्रशासनिक, विधिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों का संतुलन साधने की रणनीति अपनाई है।इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राहुल सिन्हा भी पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदवारी यह संदेश देती है कि पार्टी अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित समय पर सम्मान देती है। उन्होंने बंगाल के कल्याण और विकास के लिए सामूहिक प्रयास की बात दोहराई।उल्लेखनीय है कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव के तहत मतदान 16 मार्च को होगा और मतगणना भी उसी दिन की जाएगी। परिणाम शाम 5 बजे घोषित किए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, जिससे ये सीटें रिक्त होंगी।नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 05 मार्च थी। 06 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवार 09 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। निर्धारित समयसीमा के बीच चुनाव आयोग की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।