राजनीति
05 Mar, 2026

कूचबिहार में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर तनाव

कूचबिहार जिले के खागड़ाबाड़ी क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा की रथयात्रा जब पंचानन बर्मा की प्रतिमा के पास से खागड़ाबाड़ी की ओर बढ़ी, उसी समय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूची संशोधन के विरोध में धरना दे रहे थे। यात्रा के गुजरने पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए पुलिस ने भारी बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा और किसी प्रकार की झड़प नहीं होने दी।

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर गुरुवार सुबह जिले के खागड़ाबाड़ी इलाके में माहौल गरमा गया। एक ही स्थान पर सत्तारूढ़ और विपक्षी पार्टी के कार्यक्रम होने के कारण इलाके में काफी तनाव की स्थिति बन गई। हालात को संभालने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।बताया गया कि एक मार्च को कूचबिहार के रास मेला मैदान में इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया था। उसी योजना के तहत गुरुवार रास मेला मेला मैदान के पास पंचानन बर्मा की प्रतिमा के सामने से भाजपा की रथयात्रा शुरू हुई। यह यात्रा खागड़ाबाड़ी, राजारहाट और पुंडिबाड़ी होते हुए माथाभांगा पहुंचने वाली थी।इधर मतदाता सूची संशोधन यानी के जरिए आम लोगों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता खागड़ाबाड़ी में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही भाजपा की रथयात्रा वहां से गुजरी, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके जवाब में भाजपा समर्थकों ने भी नारे लगाए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी से इलाके में तनाव बढ़ गया, हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण कोई झड़प नहीं हुई। कड़ी पुलिस निगरानी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।