पश्चिम बंगाल
05 Mar, 2026

मतदाता सूची से नाम हटने पर पथावरोध, ग्रामीणों का प्रदर्शन

तुफानगंज दो ब्लॉक के शालबाड़ी एक ग्राम पंचायत के नागुरुरहाट इलाके में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम सूची में नाम कटने को लेकर गुरुवार को भारी विरोध प्रदर्शन हुआ।

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम सूची में नाम कटने को लेकर गुरुवार को तुफानगंज दो ब्लॉक के शालबाड़ी एक ग्राम पंचायत के नागुरुरहाट इलाके में भारी हंगामा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने टायर जलाकर बोचामारी-तुफानगंज राज्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि करीब 200 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए है, जबकि लगभग 900 लोगों के नाम ‘विचाराधीन सूची’ में रखे गए है। नागरिक मंच के बैनर तले ग्रामीण सुबह से ही हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़क पर उतर आए।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वैध दस्तावेज होने के बावजूद उनका नाम सूची से हटा दिया गया और उन्हें ‘बांग्लादेशी’ साबित करने की कोशिश की जा रही है। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बक्शीरहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।पंचायत समिति के अध्यक्ष शीतल चंद्र दास ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। वहीं महकमा शासक किंगशुक माइती ने इस मामले में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।इधर भाजपा नेता सुषांत राभा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक उद्देश्य से लोगों को गुमराह कर रही है। वहीं ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष निरंजन सरकार ने पलटवार करते हुए कहा कि असली मतदाताओं के नाम काटने के पीछे भाजपा की साजिश है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।