अन्य राज्य
25 Feb, 2026

बंगाल चुनाव से पहले सुरक्षा कड़ी, केंद्रीय बल वाहनों में जीपीएस लगाने का फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गाड़ियों में जीपीएस लगाने का निर्णय लिया है।

कोलकाता, 25 फरवरी 2026

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। आयोग ने केंद्रीय बलों की तैनाती वाली गाड़ियों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर लगाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य केंद्रीय बलों की आवाजाही और तैनाती पर लगातार निगरानी रखना तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार केंद्रीय बलों की तैनाती दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में अगले महीने की पहली तारीख से 240 कंपनियां राज्य में भेजी जाएंगी। इसके बाद दूसरे चरण में 10 मार्च से अतिरिक्त 240 कंपनियों की तैनाती की जाएगी। इस व्यवस्था से चुनावी सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जीपीएस प्रणाली के माध्यम से केंद्रीय प्रेक्षक बलों की गतिविधियों और मूवमेंट पर नजर रख सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बलों की तैनाती तय क्षेत्रों में प्रभावी रूप से हो और किसी भी शिकायत की स्थिति में तुरंत जांच की जा सके। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि केंद्रीय बल पहुंचने के बाद क्षेत्र में प्रभुत्व अभियान चलाएंगे और स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित होंगे।

पहले चरण में भेजी जाने वाली 240 कंपनियों में 110 कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की, 55 सीमा सुरक्षा बल की, 21 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की, 27 भारत तिब्बत सीमा पुलिस की और 27 सशस्त्र सीमा बल की होंगी। दूसरे चरण में 240 कंपनियों में से 120 सीआरपीएफ, 65 बीएसएफ, 16 सीआईएसएफ, 20 आईटीबीपी और 19 एसएसबी की कंपनियां शामिल रहेंगी। आयोग ने यह कदम पिछले चुनावों में मिली सुरक्षा संबंधी शिकायतों को देखते हुए उठाया है, ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।