सरकार व नीतियाँ
27 Feb, 2026

एसआईआर प्रशिक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया में न्यायिक अधिकारियों की ट्रेनिंग के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में आयोग की भूमिका को सही बताया।

नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026।

उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में शामिल न्यायिक अधिकारियों को निर्वाचन आयोग की ओर से दी जाने वाली ट्रेनिंग के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि यदि निर्वाचन आयोग प्रशिक्षण नहीं देगा तो यह कार्य कौन करेगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि एसआईआर नोटिफिकेशन और अदालत के आदेश में जो दस्तावेज मान्य हैं, जज उन्हीं को स्वीकार करेंगे।

यह याचिका तृणमूल कांग्रेस की ओर से दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान तृणमूल कांग्रेस के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने डोमिसाइल प्रमाणपत्र को मान्यता नहीं देने की बात कही है। इस पर न्यायालय ने कहा कि यदि यह बात हमारे आदेश में होगी तो उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।

उच्चतम न्यायालय ने 24 फरवरी को पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के एसआईआर में दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए राज्य के बाहर के न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की अनुमति दी थी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से कहा था कि इस कार्य में तीन वर्ष के अनुभव वाले अतिरिक्त सिविल जजों के साथ झारखंड और ओडिशा के न्यायिक अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।

कोर्ट ने 20 फरवरी को ‘तार्किक विसंगति’ सूची में शामिल लोगों की ओर से जमा दावों के निपटारे के लिए राज्य के न्यायिक अधिकारियों को तैनात करने का आदेश दिया था। अदालत ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से सेवारत और सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला जज स्तर के अधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।