नई दिल्ली, 16 मार्च 2026।
ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने सोमवार को संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।
प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. कंभमपति के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा कीं।
डॉ. हरि बाबू ने एक्स पर कहा कि उन्हें संसद में प्रधानमंत्री से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उन्होंने प्रधानमंत्री को ओडिशा में चल रहे विकास कार्यक्रमों, विभिन्न क्षेत्रों में हो रही निरंतर प्रगति और राज्य के विकास को और गति देने के लिए जारी प्रयासों की जानकारी दी।



