नई दिल्ली, 02 मार्च।
राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड का आईपीओ 9 मार्च को खुलेगा, जिसमें निवेशक 11 मार्च तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने प्राइस बैंड 116–122 रुपये प्रति शेयर तय किया है। प्रस्तावित लिस्टिंग 16 मार्च को बीएसई और एनएसई पर होगी।
कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इस इश्यू में निवेशक न्यूनतम 110 इक्विटी शेयर और उसके बाद 110 शेयर के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) का मिश्रण है। फ्रेश इश्यू से कंपनी 178.73 करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि OFS से 76.25 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।
आईपीओ से जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा व्यवसाय विस्तार में लगाया जाएगा। 18.57 करोड़ रुपये स्टेनलेस स्टील सीमलेस पाइप्स की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने में खर्च होंगे। 98 करोड़ रुपये का उपयोग मौजूदा कर्ज के आंशिक या पूर्ण भुगतान के लिए किया जाएगा और शेष राशि सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में प्रयोग होगी।



