शेयर बाज़ार
16 Feb, 2026

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में रहे सेंसेक्स-निफ्टी

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए। पावर ग्रिड, कोल इंडिया और एचडीएफसी बैंक में तेजी रही, जबकि जियो फाइनेंशियल और इंफोसिस में गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 16 फरवरी।

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में कारोबार होता नजर आया। कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक उछलकर हरे निशान में पहुंच गए। हालांकि यह तेजी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिससे दोनों सूचकांकों की चाल में नरमी आ गई। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे।

सुबह 10 बजे तक के कारोबार में बाजार के दिग्गज शेयरों में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और ओएनजीसी के शेयर 2.40 प्रतिशत से 1.14 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, इंफोसिस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी पोर्ट्स और अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर 1.57 प्रतिशत से 1.11 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

अब तक के कारोबार में बाजार में 2,646 शेयरों में सक्रिय ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 858 शेयर मुनाफे में हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,788 शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बने हुए थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 11 शेयर लिवाली के सहारे हरे निशान में थे, जबकि 19 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के 50 शेयरों में से 13 शेयर बढ़त में और 37 शेयर गिरावट में कारोबार करते नजर आए।

बीएसई का सेंसेक्स 146.36 अंक की कमजोरी के साथ 82,480.40 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होते ही खरीदारी का समर्थन मिलने से यह सूचकांक पहले 20 मिनट में 82,786.40 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ने से इसमें नरमी आ गई। लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 130.75 अंक की बढ़त के साथ 82,757.51 अंक के स्तर पर कारोबार किया था। था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।