शेयर बाज़ार
02 Mar, 2026

क्लीन मैक्स के आईपीओ शेयरों की कमजोर शुरुआत, निवेशकों को झटका

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का आईपीओ शेयरों ने स्टॉक मार्केट में कमजोर शुरुआत की। निवेशकों को प्रति शेयर 18.76 फीसदी का नुकसान हुआ।

नई दिल्ली, 02 मार्च।

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के आईपीओ शेयरों ने स्टॉक मार्केट में कमजोर शुरुआत की और निवेशकों को शुरुआती नुकसान का सामना करना पड़ा। आईपीओ के तहत शेयर 1,053 रुपये में जारी किए गए थे, लेकिन बीएसई पर 952.20 रुपये और एनएसई पर 960 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव से शेयर 855.10 रुपये तक गिर गए। इस तरह निवेशकों को प्रति शेयर 197.50 रुपये यानी लगभग 18.76 फीसदी का नुकसान हुआ।

कंपनी का 3,086.97 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 से 25 फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसमें कुल सब्सक्रिप्शन मात्र 0.99 गुना हुआ। क्यूआईबी के लिए रिजर्व पोर्शन 2.99 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि एनआईआई के लिए 0.57 गुना और रिटेल निवेशकों के लिए सिर्फ 0.07 गुना सब्सक्रिप्शन आया। आईपीओ में नए शेयरों से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी पुराने कर्ज कम करने, वर्किंग कैपिटल और अन्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार देखा गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध घाटा 59.47 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में 37.64 करोड़ और 2024-25 में 19.43 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ में बदल गया। राजस्व लगातार बढ़ा और कर्ज में भी बढ़ोतरी हुई, जो मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में 10,121.46 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। रिजर्व और सरप्लस में भी लगातार वृद्धि देखी गई है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।