टॉप न्यूज़
12 Mar, 2026

होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पोर्ट पहुँचा सऊदी क्रूड ऑयल से भरा टैंकर

सऊदी अरब से क्रूड ऑयल लाने वाला टैंकर होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पोर्ट पहुँचा। 1,35,335 मीट्रिक टन तेल महुल रिफाइनरी में प्रोसेस होगा।

नई दिल्ली, 12 मार्च।

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों के बीच सऊदी अरब से क्रूड ऑयल लाया गया बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पर पहुँच गया है। इस जहाज में कुल 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल है। यह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला भारत का पहला बड़ा क्रूड टैंकर है।

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के डिप्टी कंजर्वेटर प्रवीन सिंह के अनुसार, लाइबेरिया ध्वज वाला शेनलॉन्ग नामक यह सुएजमैक्स टैंकर 1 मार्च को रास तनूरा बंदरगाह से रवाना हुआ था और 8 मार्च को होर्मुज से गुजरा। जहाज बुधवार दोपहर 1 बजे मुंबई पोर्ट पर पहुंचा और 36 घंटे में इसका तेल महुल स्थित रिफाइनरी में भेजा जाएगा, जहाँ से इसे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी में प्रोसेस किया जाएगा।

भारतीय कप्तान सुक्षांत सिंह संधू के नेतृत्व में 29 क्रू मेंबर्स के साथ यह टैंकर शेनलॉंग शिपिंग लिमिटेड का है और एथेंस की डायनाकॉम टैंकर मैनेजमेंट कंपनी इसे ऑपरेट करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत की ऊर्जा जरूरतें समुद्री मार्गों पर काफी हद तक निर्भर हैं और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुँच चुकी हैं। ऐसे में सुरक्षित तेल सप्लाई बनाए रखना भारत के लिए महत्वपूर्ण हो गया है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।