अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
24 Feb, 2026

दुबई चैंपियनशिप में अलियासिम की संघर्षपूर्ण जीत, वावरिंका और ड्रेपर भी अगले दौर में

दुबई चैंपियनशिप 2026 में अलियासिम ने छह मैच प्वाइंट बचाकर जीत दर्ज की, जबकि वावरिंका और ड्रेपर ने भी अगले दौर में जगह बनाकर जीत की शुरुआत की।

दुबई, 24 फरवरी।

दुबई चैंपियनशिप 2026 के पहले दौर में शीर्ष वरीय फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को जीत हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एटीपी 500 टूर्नामेंट में उन्होंने झांग झिझेन को 6-3, 7-6 (7/4) से हराया, लेकिन जीत दर्ज करने के लिए उन्हें छह मैच प्वाइंट बचाने पड़े।

मैच के बाद ऑगर-अलियासिम ने माना कि लगातार मैच प्वाइंट गंवाने से मानसिक दबाव बढ़ गया था। पिछले सीजन में दुबई में उपविजेता रहे कनाडाई खिलाड़ी इस साल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने मोंटपेलियर में खिताब जीता और रॉटरडैम में फाइनल तक जगह बनाई। अब उनका अगला मुकाबला जियोवानी मपेत्शी पेरिकार्ड से होगा, जिन्होंने कठिन मुकाबले में मोएज़ एशारगुई को मात दी।

स्विट्जरलैंड के अनुभवी स्टार स्टैन वावरिंका ने अपने विदाई सत्र में बेंजामिन हसन को 7-5, 6-3 से हराया। स्टेडियम में उनके हमवतन और महान खिलाड़ी रोजर फेडरर भी मौजूद थे, जिन्होंने दुबई में आठ बार खिताब जीता है। 40 वर्ष से अधिक उम्र में वावरिंका की यह टूर स्तर पर 10वीं जीत है, जो ओपन एरा में रिकॉर्ड है।

ब्रिटेन के जैक ड्रेपर ने करीब छह महीने बाद एटीपी टूर में वापसी करते हुए क्वेंटिन हलीस को 7-6 (10-8), 6-3 से हराया। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद दर्शकों के सामने खेलना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।