दिल्ली-एनसीआर
26 Feb, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी ईडी के सामने पेश, पूछताछ जारी

मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ईडी के सामने पेश हुए, जहां उनसे वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पूछताछ की गई।

नई दिल्ली, 26 फ़रवरी 2026।

उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। 66 वर्षीय अनिल अंबानी कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में दूसरी बार पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे। अनिल अंबानी सुबह करीब साढ़े दस बजे मध्य दिल्ली स्थित जांच एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत बयान दर्ज किया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) में कथित 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है। इससे पहले भी अगस्त 2025 में उनसे पूछताछ की गई थी। ईडी ने इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया है। एजेंसी ने बताया कि अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों के खिलाफ बैंक ऋण धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

इससे पहले ईडी ने एक दिन पूर्व ही मुंबई स्थित अनिल अंबानी के आवास ‘एबोड’ को धनशोधन रोधी कानून के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था। जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 3,716 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच जारी है और आगे भी जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।