नई दिल्ली, 11 मार्च।
ग्लोबल बाजारों से आज मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में दबाव में रहा, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र में लगातार खरीदारी का माहौल रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज अधिकतर सूचकांक मजबूत दिख रहे हैं।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.21% की गिरावट के साथ 6,781.48 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डेक 0.01% बढ़त के साथ 22,697.10 अंक पर रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 216.72 अंक यानी 0.45% उछल कर 47,923.23 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।
यूरोपीय बाजार में लगातार खरीदारी का रुख देखा गया। एफटीएसई इंडेक्स 162.72 अंक यानी 1.56% बढ़कर 10,412.24 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 142 अंक यानी 1.76% की तेजी के साथ 8,057.36 अंक पर रहा। डीएएक्स इंडेक्स 559.26 अंक यानी 2.33% की मजबूती के साथ 23,968.63 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज अधिकतर सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। नौ प्रमुख एशियाई बाजारों में से सात में तेजी है और दो में गिरावट। गिफ्ट निफ्टी 75 अंक यानी 0.31% कमजोर होकर 24,290 अंक पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.13% फिसलकर 4,854.19 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।
वहीं निक्केई इंडेक्स 1,446.61 अंक यानी 2.67% बढ़कर 55,695 अंक पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.42% की तेजी के साथ 1,425.94 अंक पर पहुंचा। ताइवान वेटेड इंडेक्स 1,299.98 अंक यानी 3.82% उछलकर 34,071.85 अंक पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी इंडेक्स 197.04 अंक यानी 3.44% की बढ़त के साथ 5,729.63 अंक पर रहा।
अन्य एशियाई सूचकांक जैसे जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.26% बढ़कर 7,460.47 अंक पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.05% मजबूती के साथ 4,125.32 अंक पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.02% की सांकेतिक बढ़त के साथ 25,964 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।



