राजनीति
13 Mar, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा: 36,279 करोड़ के विकास कार्य

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय असम दौरे के दौरान 36,279 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित करेंगे।

गुवाहाटी, 13 मार्च 2026।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर असम आ रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे राज्य को 36,279 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद से उन्होंने असम का 40 से अधिक बार दौरा किया है, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक राजनीतिक घटना माना जाता है।

बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) में एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज कोकराझार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वे बीटीसी के लोगों को 4,574 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे और कई अहम पहलों का उद्घाटन करेंगे। इसमें 1,100 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजनाएं और तीन नई ट्रेन सेवाओं—कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस और गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस—को हरी झंडी दिखाना शामिल है।

'असम माला 3.0' के तहत 883 किलोमीटर सड़कों और 36 नए पुलों से जुड़ी परियोजनाएं भी शुरू की जाएंगी, जिन पर अनुमानित 3,217 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 13 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 8,841 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या जनता को समर्पित किया जाएगा। इसमें 3,633 करोड़ रुपये की फरकाटिंग-तिनसुकिया रेलवे दोहरीकरण परियोजना, 1,180 करोड़ रुपये की चापरमुख-डिब्रूगढ़ रेलवे लाइन का विद्युतीकरण और 421 करोड़ रुपये की रंगिया-मुरकोंगसेलेक रेलवे विद्युतीकरण परियोजना शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कामाख्या रेलवे स्टेशन से कामाख्या मंदिर तक बनने वाले 210 करोड़ रुपये के रोपवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे, गुवाहाटी के बेतकुची में 'एकता मॉल' का उद्घाटन करेंगे और 2,320 करोड़ रुपये के निवेश से बने 'कपिलि जलविद्युत प्रोजेक्ट' को जनता को समर्पित करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन, 14 मार्च को प्रधानमंत्री गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखेंगे, जिसका निर्माण 22,864 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 13 मार्च को गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान असम के चाय बागान श्रमिकों को भूमि का पट्टा वितरित करने की औपचारिक शुरुआत करेंगे, जो सामाजिक न्याय और चाय-जनजाति समुदाय के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।