हरियाणा
13 Mar, 2026

दौलत कॉलोनी से मोहना रोड तक सड़कों का विकास, आवागमन में आएगी सुविधा

भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने दौलत कॉलोनी में नई आरएमसी सड़क़ और नालियों के निर्माण का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फरीदाबाद, 13 मार्च।

भाजपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को दौलत कॉलोनी में बन रही नई आरएमसी सड़क़ और नालियों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता व समय सीमा को लेकर अधिकारियों और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने शिव सैनी धर्मशाला के पास एक सुंदर और व्यवस्थित चौराहा विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने दौलत कॉलोनी से मोहना रोड की एंट्री को आकर्षक और सुगम बनाने की बात कही, ताकि यह मार्ग आसपास के सेक्टरों के लिए प्रमुख प्रवेश मार्ग बन सके।

मूलचंद शर्मा ने बताया कि यह रास्ता सेक्टर 64, 65, 62, 63 और 61 की ओर जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसे बेहतर व सुंदर बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मोहना रोड से ऊंचा गांव होते हुए सेक्टरों की ओर जाने वाली सड़क़ का चौड़ीकरण किया जा चुका है, जिससे अब सेक्टरों का संपर्क पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गया है।

विधायक ने बताया कि पहले यहां से सेक्टरों की ओर जाने के लिए संकरी और छोटी सड़क़ थी, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। अब सड़क़ के चौड़ा होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर सड़क़ को आमजन के लिए खोलने की दिशा में तेजी से काम किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।