नई दिल्ली, 13 मार्च।
आज ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए, हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव देखा गया। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आम तौर पर कमजोरी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेज गिरावट दर्ज हुई। डाउ जॉन्स करीब 800 अंक गिरकर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 103.18 अंक यानी 1.52 प्रतिशत फिसलकर 6,672.62 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक 404.16 अंक यानी 1.78 प्रतिशत गिरकर 22,311.98 अंक पर बंद हुआ। फिलहाल डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 217.30 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 46,895.15 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली जारी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.47 प्रतिशत कमजोर होकर 10,305.15 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.72 प्रतिशत गिरकर 7,984.44 अंक पर बंद हुआ। डीएएक्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत टूटकर 23,589.65 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में भी आज बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है। एशिया के नौ बाजारों में से आठ के सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि केवल एक सूचकांक मजबूत होकर हरे निशान में बना हुआ है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,860.20 अंक पर कारोबार कर रहा है।
गिफ्ट निफ्टी 243.50 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,473.50 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स 150.76 अंक यानी 0.59 प्रतिशत लुढ़ककर 25,566 अंक पर पहुंच गया। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 129.13 अंक यानी 1.75 प्रतिशत फिसलकर 7,232.99 अंक पर कारोबार कर रहा है।
कोस्पी इंडेक्स 83.29 अंक यानी 1.49 प्रतिशत गिरकर 5,499.96 अंक पर पहुंच गया। SET कंपोजिट इंडेक्स 1.13 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,413.67 अंक पर कारोबार कर रहा है। निक्केई इंडेक्स 588.96 अंक यानी 1.08 प्रतिशत गिरकर 53,864 अंक पर है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 140.46 अंक यानी 0.42 प्रतिशत लुढ़ककर 33,441.40 अंक पर है। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.22 प्रतिशत टूटकर 4,120.14 अंक पर कारोबार कर रहा है।



