नई दिल्ली, 12 मार्च।
वैश्विक बाजारों से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। इसके साथ ही डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोप के प्रमुख बाजार भी पिछले सत्र में कमजोर बंद हुए, जबकि एशियाई बाजारों में आज अधिकांश सूचकांकों पर बिकवाली का माहौल दिख रहा है।
अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण डाउ जॉन्स करीब 300 अंक गिरकर बंद हुआ। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,775.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 22,716.13 अंक के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 573.74 अंक यानी 1.21 प्रतिशत गिरकर 46,843.53 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दे रहा है।
यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली देखने को मिली। एफटीएसई इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,353.77 अंक पर बंद हुआ। सीएसी इंडेक्स 0.19 प्रतिशत फिसलकर 8,041.81 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 328.60 अंक यानी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,640.03 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में भी आज व्यापक गिरावट का रुख दिखाई दे रहा है। एशिया के नौ प्रमुख बाजारों के सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 284.50 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,631 अंक के स्तर पर है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.86 प्रतिशत गिरकर 4,822.18 अंक पर आ गया है। निक्केई इंडेक्स में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है और यह 1,135.37 अंक यानी 2.06 प्रतिशत टूटकर 53,890 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 386.76 अंक यानी 1.49 प्रतिशत गिरकर 25,512 अंक पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी इंडेक्स 80.70 अंक यानी 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,529.25 अंक पर है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 464.55 अंक यानी 1.36 प्रतिशत फिसलकर 33,649.64 अंक पर पहुंच गया है। वहीं शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,106.96 अंक पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.64 प्रतिशत कमजोर होकर 1,398.39 अंक पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत गिरकर 7,377.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।



