अपराध
13 Mar, 2026

स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट डीजीएम के घर छापा, 32 लाख नकद और करोड़ों के जेवरात जब्त

पटना में स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्ट अधिकारी पंकज कुमार के आवास एवं कार्यालय से एसवीयू ने 32 लाख नकद और 1.31 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात जब्त कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया।

पटना, 13 मार्च 2026।

बिहार में स्वास्थ्य विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी पंकज कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने छापेमारी कर 32 लाख रुपये नकद और करोड़ों के जेवरात जब्त किए हैं। एसवीयू ने निगम बीएमएसआईसीएल के उप महाप्रबंधक के आवास और कार्यालय की तलाशी के दौरान अकूत संपत्ति अर्जित करने के सबूत पाए हैं।

जांच एजेंसी ने पंकज कुमार के खिलाफ आय से 94 लाख 46 हजार 66 रुपये अधिक अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। इसके बाद विभिन्न ठिकानों की तलाशी ली गई, जिसमें अभियुक्त और उनकी पत्नी के नाम से दर्ज कई अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले। इनमें पटना के पृथ्वीपुर और कंकड़बाग स्थित शिवम अपार्टमेंट के फ्लैट 305 और 405, तथा कदम कुआं स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट का फ्लैट 105 शामिल है।

एसवीयू ने छापेमारी के दौरान कुल 32 लाख रुपये नकद बरामद किए। अधिकारी ने नकदी और सोने के आभूषण फेंकने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई कर नकदी और 1 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य के हीरा, सोना और चांदी के जेवरात जप्त कर लिए।

छापेमारी में अभियुक्त के सेवा काल के दौरान खरीदे गए 150 से अधिक सोने के आभूषणों की रसीदें भी मिली हैं, जिन पर अनुसंधान चल रहा है। इसके अलावा वित्तीय संस्थानों में निवेश से संबंधित दस्तावेज और बैंक खाते भी बरामद किए गए हैं।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

१५ मार्च की एकादशी: वह रात जब आस्था, संयम और ब्रह्मांडीय समय एक साथ आते हैं

१५ मार्च की पापमोचनी एकादशी केवल व्रत नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का दिन मानी जाती है—मान्यता है कि इस दिन का उपवास पुराने कर्मों को हल्का कर देता है।

एकादशी का रहस्य: जब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति ने जन्म लिया और अधर्म को चुनौती दी

हजारों साल पुरानी कथा कहती है कि एक भयंकर दैत्य के आतंक से संसार कांप उठा, तब भगवान विष्णु की दिव्य शक्ति से जन्मी “एकादशी” ने अधर्म का अंत किया।