दक्षिण एशिया
13 Feb, 2026

बांग्लादेश में बीएनपी को स्पष्ट बढ़त, जमात पीछे; तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के आसार

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है जबकि जमात-ए-इस्लामी पीछे है और तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

ढाका, 13 फरवरी।

बांग्लादेश में गुरुवार को संपन्न 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने निर्णायक बढ़त बना ली है। बीएनपी गठबंधन ने सर्वाधिक सीटें हासिल की हैं। 300 सदस्यीय जातीय संसद की 299 सीटों पर मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। जमात-ए-इस्लामी का सत्ता में आने का सपना टूटता नजर आ रहा है और उसे सहयोगी दलों सहित विपक्ष में बैठना पड़ सकता है।

प्रोथोम अलो की वेबसाइट पर उपलब्ध 192 संसदीय क्षेत्रों के अनौपचारिक नतीजों के अनुसार, इनमें बीएनपी और उसके सहयोगी 143 सीटें, जमात और उसके सहयोगी 42 सीटें, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश एक सीट तथा निर्दलीय व अन्य छह सीटों पर आगे हैं। नेशनल पार्टी अब तक खाता नहीं खोल सकी है।

विभिन्न समाचार चैनलों और मीडिया आकलनों के मुताबिक बीएनपी गठबंधन को करीब 197-198 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। जातीय संसद में सरकार गठन के लिए 151 सीटों का बहुमत आवश्यक होता है। बीएनपी इस आंकड़े को सहजता से पार करती दिख रही है। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को लगभग 40 से 60 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के अगले प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।