दक्षिण एशिया
13 Feb, 2026

बांग्लादेश में बीएनपी को बहुमत का दावा, सरकार गठन की तैयारी

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने बहुमत का दावा करते हुए सरकार बनाने की तैयारी जताई है और आधिकारिक नतीजों का इंतजार जारी है।

ढाका, 13 फरवरी।

बांग्लादेश में गुरुवार को संपन्न हुए 13वें संसदीय चुनाव में बढ़त बनाए रखते हुए बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सरकार गठन की तैयारी का ऐलान किया है। बीएनपी के मीडिया सेल ने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है और उसकी सरकार बनेगी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में बीएनपी को ऐतिहासिक जीत मिलने की संभावना जताई गई है। प्रोथोम अलो की खबर के मुताबिक, जातीय संसद की 299 सीटों में से 236 सीटों की मतगणना पूरी हो चुकी है। इनमें बीएनपी और उसके सहयोगियों ने 166 सीटें, जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों ने 58 सीटें, इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश ने एक सीट, जबकि निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। नेशनल पार्टी अब तक खाता नहीं खोल सकी है।

इस बीच बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि उनकी मां के निधन के कारण जीत का जश्न फिलहाल न मनाया जाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की नमाज के बाद उनकी मां (खालिदा जिया) की आत्मा की शांति के लिए दुआ की जाए।

जातीय संसद में सरकार बनाने के लिए 151 सीटों की आवश्यकता होती है। बीएनपी इस आंकड़े को पार कर आगे निकल चुकी है। पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान के अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अंतिम स्थिति निर्वाचन आयोग के आधिकारिक नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगी।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

मैक्रों ने बढ़ाई नौसैनिक तैनाती, ईरान प्रभावित देशों की सुरक्षा करेगा फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पूर्वी भूमध्यसागर और लाल सागर में नौसैनिक तैनाती बढ़ाकर ईरान के हमलों से प्रभावित देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने पर कर सकता है कड़ा हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट बंद करता है तो अमेरिका अत्यधिक शक्तिशाली कार्रवाई करेगा और वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थिति पर जताई चिंता, पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर चिंता जताते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने सांसदों को दी विशेष मेजबानी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में कई राज्यों के सांसदों के साथ संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम आयोजित किया।

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।