दक्षिण एशिया
05 Mar, 2026

नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान, 275 सीटों पर होगा फैसला

नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जिसमें 275 सीटों के लिए करोड़ों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

काठमांडू, 05 मार्च।

नेपाल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। 275 सीटों के लिए होने वाला मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इनमें से 165 सीटों पर सीधे चुनाव होगा, जबकि 110 सीटें समानुपातिक प्रणाली के माध्यम से भरी जाएंगी। निर्वाचन आयोग के कार्यवाहक मुख्य निर्वाचन आयुक्त राम प्रसाद भंडारी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है। नेपाल का समय भारत से 15 मिनट आगे है।

नेपाल में यह चुनाव पिछले वर्ष हुए जेन-जी आंदोलन के बाद आयोजित किया जा रहा है। सितंबर 2025 में हुए इस आंदोलन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे राजनीतिक स्थिति को लेकर अनिश्चितता का माहौल बन गया था। आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी और इसके पश्चात अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की ने जिम्मेदारी संभाली। अंतरिम सरकार ने राजनीतिक स्थिरता बहाल करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस चुनाव में 1 करोड़ 89 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान के पात्र हैं। इनमें लगभग 96 लाख 60 हजार पुरुष और करीब 92 लाख 40 हजार महिलाएं शामिल हैं। आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत 3,406 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के लिए 3,135 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

कार्यवाहक मुख्य चुनाव आयुक्त भंडारी के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अंतर्गत वोटों की गिनती, जिससे 110 सीटों का आवंटन तय होता है, में दो से तीन दिन अतिरिक्त लग सकते हैं। यदि निर्वाचन आयोग इस समय-सीमा के भीतर परिणाम घोषित करने में सफल रहता है तो यह चुनाव परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जाएगा। इससे पहले 2022 के आम चुनाव में अंतिम परिणाम जारी करने में अधिकारियों को दो सप्ताह से अधिक समय लगा था।

|
आज का राशिफल

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में तैनात किए छह एफ-16 विमान

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के बीच तुर्किये ने उत्तरी साइप्रस में छह एफ-16 लड़ाकू विमान और वायु रक्षा प्रणाली तैनात कर इलाके की सुरक्षा मज़बूत की है।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता ज्वाला ने जन्म दिए पांच शावक

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबियाई मादा चीता ज्वाला ने पांच शावकों को जन्म देकर भारत में चीतों की संख्या 53 कर दी।

पश्चिम एशिया संकट से रुपये का दबाव, 92.35 पर पहुंची मुद्रा

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की तेजी के कारण रुपये डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.35 पर पहुंच गया।

कर्तव्य पथ पर ‘शी लीड्स भारत’ शक्ति वॉक, 3000 महिलाएं लेंगी भाग

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक का आयोजन होगा।

19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी रामलला के दर्शन, राम मंदिर निर्माण का अधिकांश कार्य पूरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को राम मंदिर में दर्शन करेंगी और मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं की विशेष योजना बनाई गई है।